भागलपुर में कोचिंग छात्रा पर चाकू से हमला, भीड़ ने हमलावर छात्र को जमकर पीटा

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के माछीपुर में बुधवार को कोचिंग सेंटर के बाहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी ने छात्रा के हाथ पर तीन बार वार किए, जिससे उसका हाथ बुरी तरह लहूलुहान हो गया और 2 से 3 इंच तक मांस बाहर निकल आया। गंभीर हालत में छात्रा को CNM हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

हाथ पर गहरे जख्म, अस्पताल में भर्ती

हमले में छात्रा के हाथ पर तीन जगह गहरे जख्म आए हैं, जिनमें 2 से 3 इंच तक का मांस बाहर निकल गया। छात्रा को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।

कोचिंग से लौटते समय हमला

जानकारी के अनुसार, छात्र (बाघमारा निवासी) और छात्रा (जमसी निवासी) दोनों 10वीं क्लास में पढ़ते हैं और एक ही कोचिंग में जाते थे। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे दोनों माछीपुर चौक पर पहुंचे। पहले आपस में बातचीत हुई, लेकिन फिर कहासुनी बढ़ गई। इसी दौरान छात्र ने अचानक मुर्गा काटने वाला चाकू निकालकर लड़की पर हमला कर दिया।

भीड़ ने आरोपी की पिटाई की

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आरोपी छात्र को पकड़कर जमकर पिटाई की, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

मीडियाकर्मियों और पुलिस पर हमला

घटना की कवरेज करने पहुंचे स्थानीय पत्रकारों पर भी भीड़ ने हमला कर दिया और वीडियो बनाने से रोका। इसी दौरान पुलिस ने हस्तक्षेप किया तो उसके साथ भी धक्का-मुक्की हुई और एक पुलिसकर्मी की वर्दी तक फाड़ दी गई।

पुलिस कर रही जांच

लोदीपुर थाने की पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी छात्र और घायल छात्रा दोनों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।


पुलिस के साथ भी भिड़ी भीड़

घटना की सूचना मिलते ही लोदीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि गुस्साई भीड़ ने पुलिस को भी नहीं बख्शा और धक्का-मुक्की के साथ एक जवान की वर्दी तक फाड़ दी।

DSP मौके पर पहुंचे

हालात बिगड़ते देख DSP विधि-व्यवस्था नवजीत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।


 

  • Related Posts

    गाजियाबाद में देश के खिलाफ बड़ी साजिश नाकाम! ISI एजेंट को रेलवे और आर्मी की गोपनीय जानकारी भेजते 6 गिरफ्तार; दिल्ली कैंट में लगाया था ‘जासूसी कैमरा’

    Share Add as a preferred…

    Continue reading