भागलपुर में सड़क हादसा, 17 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल

भागलपुर, 19 अगस्त 2025: भागलपुर जिले के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलघी अस्पताल के पास मंगलवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 17 वर्षीय युवक मंगल कुमार, पिता विलास मंडल, निवासी नारायणपुर चंडीस्थान, गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगल कुमार अपने घर लौट रहे थे। वे मेले से घूमकर वापस जा रहे थे, तभी अचानक एक तेज रफ्तार बाइक ने मोड़ लिया। बाइक सवार को बचाने के क्रम में मंगल कुमार ने अचानक ब्रेक लगाया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क किनारे जोरदार गिर पड़े।

इस हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्हें सबसे पहले स्थानीय स्तर पर इलाज के लिए ले जाया गया, और बाद में बेहतर उपचार के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

परिजन बताते हैं कि मंगल कुमार दो भाइयों में छोटे हैं। हादसे के बाद से परिवार और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और सड़क सुरक्षा उपायों की मांग की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पटना समेत कई इलाकों में आंधी-तूफान और वज्रपात का खतरा

    Share Add as a preferred…

    NDA की ‘मंगल मिलन’ बैठक में NEET को लेकर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, छात्रों के भविष्य पर जताई चिंता

    Share Add as a preferred…