रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया

भागलपुर, 16 अगस्त 2025:आज रोटरी क्लब ऑफ भागलपुर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। अध्यक्ष रोटेरियन अनुपमा कुमार ने सभी सदस्यों के साथ ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्य थे – पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन रूप कुमार, रोटेरियन मिथिलेश सिन्हा, रोटेरियन एन. के. सिंह, रोटेरियन राजेश कुमार, रोटेरियन अंजना प्रकाश, रोटेरियन राजेश वर्मा, रोटेरियन विद्योत्तमा वर्मा, रोटेरियन अमित केजरीवाल, रोटेरियन अमृता केजरीवाल और पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन संजय कुमार

रोटेरियन मिथिलेश सिन्हा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल हमारे इतिहास का गौरवशाली दिन ही नहीं है, बल्कि यह देशभक्ति, एकता और सेवा भाव को पुनः जागृत करने का अवसर भी है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों को स्वतंत्रता संग्राम के महत्व और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिला सकते हैं।

स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर शामिल सभी सदस्यों ने देशभक्ति की भावना से अपने आप को अत्यंत गौरवान्वित महसूस किया।


 

  • ये भी पढ़े..

    कटिहार में म्यूटेशन के नाम पर घूसखोरी का आरोप, राजस्व कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल

    Share Add as a preferred…

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बगहा में उबाल, युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    Share Add as a preferred…