भागलपुर: भाजपा जिला कार्यालय में झंडोत्तोलन, संतोष कुमार ने फहराया तिरंगा

भागलपुर, 16 अगस्त 2025:रानीतालाब स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आज जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर झंडोत्तोलन किया और उसे सलामी दी। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने तिरंगे को सलामी दी और राष्ट्रगान गाया। आयोजन के दौरान भारत माता की जय के नारों से कार्यालय परिसर गूंज उठा।

जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि यह दिन वीर शहीदों, सेना के जांबाज जवानों और देश के महानायकों को याद करने का है। उन्होंने कहा कि आज देश ने स्वतंत्रता के 78 वर्ष पूरे कर लिए हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे ने झंडोत्तोलन के महत्व को बताते हुए कहा कि यह सिर्फ झंडा नहीं, बल्कि हमारी आज़ादी की कहानी, वीरों का बलिदान और देशभक्ति की पहचान है।

इस अवसर पर सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


 

  • Related Posts

    जदयू बैठक के बाद विजय चौधरी का बयान: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, बिहार और पार्टी से जुड़े रहेंगे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गोपाल नारायण सिंह ने नीतीश कुमार की राज्यसभा यात्रा को दी सराहना, बोले- छवि पूरी तरह बेदाग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading