पटना, 16 अगस्त 2025: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने पाटलिपुत्रा पार्क, पटना में स्व० अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में अन्य प्रमुख उपस्थित
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पाण्डेय, सांसद श्री रविशंकर प्रसाद, विधान पार्षद श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा, विधायक श्री संजीव चौरसिया, पूर्व विधायक श्रीमती उषा विद्यार्थी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव श्री अरविंद कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
श्रद्धांजलि समारोह का विवरण
कार्यक्रम में सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, बिहार गीत और देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया। उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री को याद करते हुए उनकी विरासत और योगदान को सम्मानित किया।


