रानीतालाब गोलीकांड: एक और आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार, पुलिस फायरिंग में घायल

पटना, 16 अगस्त।दिनांक 10 जुलाई 2025 को रानीतालाब थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने अब तक 2 अभियुक्त और 1 विधिविरुद्ध बालक को जेल भेजा है।


ताज़ा कार्रवाई

  • 15 अगस्त 2025 को पुलिस टीम ने लखनऊ से एक और आरोपी को हिरासत में लेकर रानीतालाब थाना लाया।
  • पूछताछ में आरोपी ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
  • उसकी निशानदेही पर शनि मंदिर (नहर रोड) से हथियार बरामदगी की कार्रवाई की गई।

पुलिस मुठभेड़

  • तलाशी के दौरान आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर भागने की कोशिश की।
  • चेतावनी के बावजूद नहीं रुकने पर पुलिस ने नियंत्रित फायरिंग की।
  • गोली लगने से आरोपी के बाएं पैर में चोट आई।
  • घायल आरोपी को पीएचसी बिक्रम से एम्स पटना रेफर किया गया, जहाँ वह इलाजरत है।

बरामदगी

  • आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने
    • 01 देसी पिस्तौल
    • 04 जिंदा कारतूस
      जब्त किए।

आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस घटना के बाद पुलिस ने नया प्रकरण दर्ज कर अग्रतर जांच शुरू कर दी है।


 

  • Related Posts