मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जन्माष्टमी पर दी बधाई, कहा – श्रीकृष्ण के आदर्श प्रेरणा का स्रोत

पटना, 14 अगस्त 2025 —मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में पर्व-त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने बताया कि भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश में पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा —

“जन्माष्टमी हमें श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके कर्मयोग के संदेश को जीवन में अपनाने की प्रेरणा देती है। इस पर्व के अवसर पर लोग सुख, समृद्धि और सफलता की कामना करते हुए सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह को मजबूत बनाने का संकल्प लेते हैं।”

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पावन पर्व बिहार को सुखी, समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों को और प्रोत्साहित करेगा।


 

  • Related Posts

    Nawada: नवादा में ‘खुलेआम’ छलके जाम! शराब परोसती महिला का वीडियो वायरल; पुलिस की छापेमारी में शराब बरामद पर ‘लेडी तस्कर’ फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading