पूर्व डीजीपी ओम प्रकाश हत्याकांड में पत्नी मुख्य आरोपी, 1150 पन्नों का आरोपपत्र दाखिल

बेंगलुरु | 14 अगस्त 2025: कर्नाटक के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) और बिहार निवासी ओम प्रकाश की हत्या के मामले में बेंगलुरु की केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) ने 1150 पन्नों का विस्तृत आरोपपत्र दाखिल किया है। इसमें उनकी पत्नी पल्लवी को मुख्य आरोपी के रूप में नामजद किया गया है।

20 अप्रैल 2025 को बेंगलुरु के एचएसआर लेआउट स्थित आवास पर ओम प्रकाश की कथित तौर पर पत्नी पल्लवी ने हत्या कर दी थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने जांच की जिम्मेदारी CCB को सौंपी थी।

सूत्रों के अनुसार, हत्या से जुड़े अहम साक्ष्यों और गवाहों के बयान शामिल करते हुए प्रथम एसीएमएम अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया है।

राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा

1981 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे ओम प्रकाश कर्नाटक पुलिस में कई अहम पदों पर रह चुके थे और अपने कार्यकाल में सख्त व ईमानदार छवि के लिए जाने जाते थे। इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड ने राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरी थीं।


 

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…