मुंगेर : वाहन जांच के दौरान भीड़ ने परिवहन विभाग की टीम पर किया हमला, तीन घायल

मुंगेर | 14 अगस्त 2025: सफियासराय थाना क्षेत्र के हेरूदियारा पेट्रोल पंप के समीप बुधवार रात करीब 8 बजे वाहन जांच कर रही परिवहन विभाग की टीम पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से लैस भीड़ ने हमला कर दिया। हमले में परिवहन दारोगा (ईएसआई) राज कुमार, चालक गुड्डू कुमार और महिला परिवहन दारोगा रिया कुमारी घायल हो गए।

गंभीर चोटें
हमले में चालक गुड्डू कुमार के दाहिने हाथ की दो उंगलियां धारदार हथियार के प्रहार से कट गईं, जबकि राज कुमार की पीठ पर लाठी के प्रहार से गहरी चोट आई। महिला परिवहन दारोगा रिया कुमारी को भी हल्की चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हमले की वजह
परिवहन विभाग की टीम हेरूदियारा पेट्रोल पंप के समीप नियमित वाहन जांच कर रही थी। जांच के दौरान लखीसराय की ओर से आ रहे बालू लदे एक हाईवा को रोका गया। वाहन पर ओवरलोड बालू, चालान की अनुपस्थिति और पॉल्यूशन सर्टिफिकेट न होने की पुष्टि हुई। टीम जब इस पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई कर रही थी, तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए और अचानक हमला बोल दिया।

घटना के बाद की कार्रवाई
हमले के दौरान अफरातफरी मच गई और टीम किसी तरह मौके से सुरक्षित निकली। जिला परिवहन पदाधिकारी एस.के. अलबेला ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सफियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


 

  • Related Posts

    नशे के सौदागरों पर ‘मानवाधिकार’ का प्रहार! भागलपुर में पुलिस और जनता ने मिलाया हाथ; एक कॉल पर सलाखों के पीछे होंगे ड्रग पेडलर्स

    Share Add as a preferred…

    Continue reading