दो राजस्व अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई, वेतन वृद्धि रोक और पेंशन कटौती का आदेश

भागलपुर | 14 अगस्त 2025: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के मामलों में दो राजस्व अधिकारियों पर कार्रवाई की है।

सबौर के पूर्व सीओ पर वेतन वृद्धि रोक
सबौर में अंचलाधिकारी (सीओ) रहे अजीत कुमार झा को विभाग ने दो वेतन वृद्धि पर रोक की सजा दी है। विभागीय जांच में पाया गया कि उन्होंने दाखिल-खारिज और एलपीसी आवेदनों को लंबित रखा, फीफो (FIFO) का अनुपालन नहीं किया, भू-लगान वसूली और सैरात बंदोबस्ती में उदासीनता बरती, पंचायत चुनाव ड्यूटी से अनधिकृत अनुपस्थिति ली और वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की।
वर्तमान में अजीत कुमार झा सासाराम में भू-अर्जन विभाग में राजस्व अधिकारी सह कानूनगो के पद पर हैं।

जगदीशपुर के पूर्व सीओ पर पेंशन कटौती
जगदीशपुर के पूर्व सीओ अशोक कुमार मंडल को सेवानिवृत्ति के बाद दो वर्षों तक पेंशन में 5% कटौती का दंड दिया गया है। उन पर तिलकामांझी स्थित एक जमीन के जमाबंदी पंजी-2 में कथित छेड़छाड़ का आरोप था। विभाग ने उनके हाईकोर्ट स्टे के दावे को भी गलत पाया।


 

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading