बाढ़ प्रभावित परिवारों को सात-सात हजार रुपये, सीएम नीतीश ने दिए त्वरित वितरण के निर्देश

पटना/भागलपुर, 14 अगस्त 2025 : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य के बाढ़ प्रभावित परिवारों को आनुग्रह राहत राशि (जीआर) सात-सात हजार रुपये जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने बाढ़ के दौरान हुई फसल क्षति का मुआवजा किसानों को तत्काल देने और क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू करने का आदेश पथ निर्माण विभाग व ग्रामीण कार्य विभाग को दिया।

बुधवार को सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भागलपुर समेत गंगा किनारे के 10 बाढ़ प्रभावित जिलों के राहत कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा भवन में आयोजित बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को ताज़ा स्थिति से अवगत कराया।


भागलपुर में तेज राहत और बचाव अभियान

प्रत्यय अमृत ने बताया कि भागलपुर में राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चल रहा है।

  • एनडीआरएफ की 7 में से 6 टीमें भागलपुर में तैनात
  • 60 मोटर बोट और 1,233 नाव का संचालन
  • 37,000 बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकाला गया

सीएम का सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री ने कहा कि—

“किसी भी बाढ़ पीड़ित परिवार को राहत राशि के लिए इंतज़ार न करना पड़े। फसल क्षति का भुगतान और सड़क मरम्मत का काम तुरंत शुरू किया जाए।”


 

  • Related Posts

    बिहार में भूमि विवाद खत्म करने की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने तय की डेडलाइन; दिसंबर 2027 तक पूरा होगा विशेष भूमि सर्वेक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में पौधारोपण का नया रिकॉर्ड, एक साल में 40.68 लाख पौधे लगाए गए; हरित आवरण बढ़ाने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

    Share Add as a preferred…

    Continue reading