मुक्त व्यापार समझौतों और अमेरिकी साम्राज्यवाद के खिलाफ भागलपुर में विरोध प्रदर्शन, ट्रंप-मोदी का पुतला दहन

भागलपुर, 14 अगस्त 2025:संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले बुधवार को बहुराष्ट्रीय कंपनियां भारत छोड़ो दिवस के अवसर पर भागलपुर में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने साम्राज्यवादी देशों के साथ किए जा रहे मुक्त व्यापार और व्यापक आर्थिक-व्यापार समझौतों को तुरंत समाप्त करने की मांग उठाई।

नेताओं ने कहा कि ये समझौते देश के किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों के लिए नुकसानदायक हैं तथा भारत की आर्थिक स्वतंत्रता के लिए गंभीर खतरा हैं। उन्होंने अमेरिकी साम्राज्यवाद द्वारा भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को तुरंत वापस लेने की भी मांग की।

विरोध के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में किसान, मजदूर और स्थानीय लोग शामिल हुए। सभा के दौरान वक्ताओं ने विदेशी कंपनियों के बढ़ते प्रभाव और इससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर पर विस्तार से चर्चा की।


 

  • ये भी पढ़े..

    राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिन की डेडलाइन तय

    Share Add as a preferred…

    NEET सॉल्वर गैंग का PMCH कनेक्शन फिर उजागर, मेडिकल छात्रों पर सवाल

    Share Add as a preferred…