बिहार में IAS अधिकारियों का तबादला, आरसीपी सिंह के दामाद समेत कई जिलों के DM का ट्रांसफर

बिहार की नीतीश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े 9 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. राज्य सरकार ने जमुई, शिवहर, मुंगेर, सासाराम, किशनगंज, औरंगाबाद के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है. बड़े स्तर पर प्रशासनिक सर्जरी को लेकर बिहार सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी गई है. आरसीपी सिंह के दामाद सुहर्ष भगत को राज्य स्वास्थ्य समिति में अपर कार्यपालक निदेशक बनाया गया है।

जमुई के जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह को स्थानांतरित कर मुंगेर का डीएम बनाया गया है. जबकि प्राथमिक शिक्षा निदेशक पंकज कुमार को शिवहर का जिलाधिकारी बनाया गया है. मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव राकेश कुमार को जमुई का डीएम बनाया गया है. मुंगेर के डीएम नवीन कुमार को रोहतास सासाराम का डीएम बनाया गया है।

किशनगंज के डीएम श्रीकांत शास्त्री को औरंगाबाद का डीएम बनाया गया है. वित्त विभाग में संयुक्त सचिव तुषार सिंगला को किशनगंज का डीएम बनाया गया है. रोहतास के डीएम धर्मेंद्र कुमार को नगर विकास आवास विभाग में अपर सचिव बनाया गयाहै. औरंगाबाद के डीएम सुहर्ष भगत को अपर कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति पटना के पद पर स्थापितकिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार के 23 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट: IMD ने जारी की चेतावनी, सीमांचल में भयंकर बारिश के आसार; जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

    Share Add as a preferred…

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *