नवगछिया: तटबंध सुरक्षा के लिए युद्धस्तर पर बाढ़ निरोधात्मक कार्य जारी

भागलपुर, 12 अगस्त 2025 — बाढ़ से बचाव को लेकर जल संसाधन विभाग ने नवगछिया क्षेत्र में तटबंध सुरक्षा के लिए चौबीसों घंटे कार्य तेज कर दिया है। विभाग के मुताबिक, ईसमाईलपुर–बिन्द टोली तटबंध के स्पर संख्या-08 और स्पर संख्या-09 के बीच लगभग 250 मीटर लंबा कटाव 11 अगस्त को देखा गया था।

सूचना मिलते ही अध्यक्ष, बाढ़ संघर्षात्मक बल, अधीक्षण अभियंता, भागलपुर, और मुख्य अभियंता, कटिहार के निर्देश पर तत्काल बाढ़ निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई। कटाव रोकने के लिए 11 अगस्त की पूरी रात कार्य जारी रहा।

अधिकारियों की मौजूदगी और निर्देश

  • कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, नवगछिया ने बताया कि विभाग के सभी स्तर के अधिकारी—अधीक्षण अभियंता से लेकर कनिष्ठ अभियंता तक—मौके पर मौजूद रहकर जी-जान से कार्य कर रहे हैं।
  • बिहार सरकार के जल संसाधन विभाग द्वारा भी बाढ़ निरोधात्मक कार्य की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है।

निरीक्षण और आदेश

जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया ऋतुराज प्रताप सिंह, डीसीएलआर शैलेंद्र कुमार और कार्यपालक अभियंता के साथ मोटरबोट से कटाव स्थल का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया—

“युद्ध स्तर पर कार्य जारी रखें और किसी भी कीमत पर तटबंध को सुरक्षित रखें।”


 

  • Related Posts

    बिहार पुलिस सिपाही भर्ती PET सफलतापूर्वक समाप्त, 79,932 अभ्यर्थियों ने लिया हिस्सा; 19,838 पदों पर बहाली की प्रक्रिया आगे बढ़ी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    वैशाली में पुलिस की बड़ी सफलता: SBI CSP लूटकांड का 24 घंटे में खुलासा, हथियार के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading