
भागलपुर, 12 अगस्त 2025।सोशल मीडिया पर इन दिनों 154-पीरपैंती विधानसभा (अ.जा.) निर्वाचन क्षेत्र के फेकू टोला, श्रीमतपुर की एक खबर ने लोगों को चौंका दिया है। दावा किया जा रहा था कि यहां की रहने वाली आशा देवी, पति चलितर मंडल, जिनका आधार नंबर 8982 5816 6684 है, को मतदाता सूची के प्रारूप में “पहली बार वोटर” के रूप में दर्ज किया गया है, जबकि उनकी उम्र 120 वर्ष बताई गई है।
इस अजीबोगरीब मामले की पुष्टि के लिए पीरपैंती के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने जांच करवाई। बूथ संख्या-292 (मध्य विद्यालय फेकू टोला, उत्तर भाग) की बीएलओ फरजाना खातून ने मौके पर जांच की और रिपोर्ट में बताया कि आशा देवी की उम्र वाकई 120 वर्ष है, और यह रिकॉर्ड सही है।
हालांकि, इतनी अधिक उम्र के बावजूद “फर्स्ट टाइम वोटर” के तौर पर नाम दर्ज होना सोशल मीडिया पर चर्चा और सवालों का विषय बना हुआ है।


