भागलपुर : बबरगंज थाना की बड़ी कार्रवाई, 13.20 ग्राम ब्राउन शुगर और डिजिटल तराजू बरामद, चार गिरफ्तार

भागलपुर, 11 अगस्त।वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बबरगंज थाना पुलिस ने दो अलग-अलग छापेमारी में 13.20 ग्राम ब्राउन शुगर, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और तीन मोबाइल फोन जब्त किए। इस दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पहली कार्रवाई – महम्दाबाद सुरतनगर
गुप्त सूचना के आधार पर नगर पुलिस अधीक्षक के निगरानी और डीएसपी नगर-02 के नेतृत्व में गठित टीम ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महम्दाबाद सुरतनगर स्थित किराये के मकान पर छापेमारी की। यहां से 10.45 ग्राम ब्राउन शुगर और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। मौके से रामगोपाल शर्मा उर्फ राहुल, रोहित शर्मा और पियुष कुमार उर्फ कुंदन को गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में बबरगंज थाना कांड संख्या 144/25 दर्ज किया गया है।

दूसरी कार्रवाई – मोहद्दीनगर दुर्गा स्थान
उसी दिन मिली दूसरी सूचना पर पुलिस टीम ने मोहद्दीनगर दुर्गा स्थान के पास छापेमारी कर राजा कुमार साह को 2.75 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।
इस मामले में बबरगंज थाना कांड संख्या 145/25 दर्ज किया गया है।

जब्त सामान

  • ब्राउन शुगर – 13.20 ग्राम
  • इलेक्ट्रॉनिक तराजू – 01
  • मोबाइल फोन – 03

गिरफ्तार आरोपी

  1. रामगोपाल शर्मा उर्फ राहुल, पिता रंजीत शर्मा
  2. रोहित शर्मा, पिता रंजीत शर्मा
  3. पियुष कुमार उर्फ कुंदन, पिता विजय शर्मा — सभी निवासी महम्दाबाद, थाना बबरगंज
  4. राजा कुमार साह, पिता स्व. प्रदीप साह — निवासी मोहद्दीनगर, थाना बबरगंज

 

  • ये भी पढ़े..

    मिलर स्कूल को मॉडल संस्थान बनाने की तैयारी, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने समयबद्ध विकास योजना बनाने का दिया निर्देश

    Share Add as a preferred…

    स्वाद, सुगंध और संस्कृति का महाकुंभ: सबौर में राष्ट्रीय आम समागम शुरू, एक हजार से अधिक किस्मों के आम बने आकर्षण का केंद्र

    Share Add as a preferred…