पटना, 12 अगस्त 2025 — बिहार SIR 2025 के तहत 1 अगस्त दोपहर 3 बजे से 12 अगस्त सुबह 10 बजे तक प्रारूप मतदाता सूची पर राजनीतिक दलों और मतदाताओं की ओर से बड़ी संख्या में दावे और आपत्तियां प्राप्त हुईं।
राजनीतिक दलों के दावे और आपत्तियां
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में कुल 1,60,813 बूथ लेवल एजेंट (BLA) सूची प्राप्त हुईं। इनमें से किसी का भी निस्तारण अभी तक नहीं किया गया है।
- भारतीय जनता पार्टी (BJP) – 53,338
- राष्ट्रीय जनता दल (RJD) – 47,506
- जनता दल (यूनाइटेड) JDU – 36,550
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस – 17,549
- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) – 1,496
- लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) – 1,210
- अन्य राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय दल भी शामिल।
मतदाताओं के प्रत्यक्ष दावे-आपत्तियां
इस दौरान पात्र मतदाताओं को जोड़ने और अयोग्य मतदाताओं को हटाने के लिए कुल 13,970 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 341 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है।
नए मतदाताओं के आवेदन
18 वर्ष या उससे अधिक आयु के नए मतदाताओं से फॉर्म-6 और घोषणा पत्र के माध्यम से कुल 63,591 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें बीएलए के जरिए प्राप्त 6 आवेदन भी शामिल हैं। अभी तक इनका निस्तारण नहीं हुआ है।
चुनाव आयोग के निर्देश
नियमों के अनुसार, पात्रता दस्तावेजों का सत्यापन पूरा होने के 7 दिन बाद ही संबंधित ERO/AERO दावे और आपत्तियों का निस्तारण करेंगे।
SIR के आदेश के मुताबिक, 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित प्रारूप सूची से किसी भी नाम को जांच और उचित अवसर दिए बिना तथा स्पष्ट आदेश पारित किए बिना हटाया नहीं जा सकता।


