मुख्यमंत्री ने 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना पर विद्युत उपभोक्ताओं से की बातचीत

पटना, 12 अगस्त 2025 — मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्यभर के विद्युत उपभोक्ताओं से संवाद किया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत आयोजित हुआ, जिसके अंतर्गत सभी घरेलू उपभोक्ताओं को प्रति माह 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दी जा रही है।

सुपौल, नालंदा, मुजफ्फरपुर और गया जिलों की महिला उपभोक्ताओं ने योजना से हुए लाभ साझा किए। उपभोक्ताओं ने बताया कि बिजली बिल शून्य होने से बचत को वे बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य घरेलू जरूरतों में उपयोग कर पा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 में राज्य में बिजली की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन उनकी सरकार ने आपूर्ति व्यवस्था में बड़े सुधार किए और 2018 तक हर घर को बिजली उपलब्ध करा दी। उन्होंने बताया कि जुलाई माह से लागू इस योजना से 1 करोड़ 89 लाख घरेलू उपभोक्ता लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाए गए हैं और इच्छुक घरेलू उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ दिया जाएगा। इस संवाद कार्यक्रम में करीब 16 लाख उपभोक्ता जुड़े, साथ ही प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने भी संबोधन किया।


 

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    18 दिन में 95 लाख से अधिक लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, बिहार ने लक्ष्य का 226% हासिल किया

    Share Add as a preferred…