जेएलएन मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड-एक्सरे कूपन के लिए उमड़ी भीड़, व्यवस्था लागू नहीं

भागलपुर, 12 अगस्त — जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में सोमवार को अल्ट्रासाउंड और एक्स-रे जांच के कूपन के लिए मरीजों की भारी भीड़ लग गई। काउंटर पर पंजीयन के दौरान लोगों को काफी परेशानी हुई और गार्ड को भीड़ नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी। लाइन में लगने को लेकर मरीजों के बीच कई बार तनातनी की स्थिति बन गई, जिसे बाद में शांत कराया गया। दिनभर में 2,000 से ज्यादा पंजीयन हुए।

भीड़ कम करने के लिए सोमवार से स्त्री एवं प्रसव रोग, मेडिसिन, सर्जरी और हड्डी रोग विभाग में डॉक्टरों के चैंबर से ही कूपन देने की नई व्यवस्था लागू होनी थी, लेकिन यह शुरू नहीं हो सकी। अधीक्षक डॉ. अविलेश कुमार ने शुक्रवार को ओपीडी निरीक्षण के दौरान इस व्यवस्था की घोषणा की थी।

हेल्थ मैनेज सौरभ कुमार ने बताया कि मानव बल उपलब्ध कराने के लिए एजेंसी को पत्र लिखा गया है। इसके बाद नई व्यवस्था लागू कर दी जाएगी।


 

  • ये भी पढ़े..

    भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में बिलौटी पहुंचे चिराग पासवान, परिजनों को दिया न्याय का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    सबौर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, प्रखंड कार्यालय के सामने बुलडोजर से हटाए गए अवैध निर्माण

    Share Add as a preferred…