टीएमबीयू में प्रशासनिक फेरबदल: कई विभागों में नई जिम्मेदारियां

भागलपुर, 12 अगस्त — तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) में सोमवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव किए गए। कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, कई विभागाध्यक्षों और शिक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जबकि एक से अधिक दायित्व संभाल रहे अधिकारियों को अब सिर्फ एक ही जिम्मेदारी में रखा जाएगा।

मुख्य नियुक्तियां

  • डॉ. अर्चना साह — प्रॉक्टर से पदोन्नत होकर डीएसडब्ल्यू (डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर) नियुक्त। यह पद डॉ. बिजेंद्र कुमार के मुंगेर विश्वविद्यालय के आरडी एंड डीजे कॉलेज में प्राचार्य बनने के बाद खाली था।
  • डॉ. एसडी झा — पीजी फिलॉसफी विभागाध्यक्ष को प्रॉक्टर की जिम्मेदारी। वे पहले भी इस पद पर रह चुके हैं।
  • डॉ. सुदामा यादव — रूरल इकोनॉमिक्स विभागाध्यक्ष को एग्रो इकोनॉमिक रिसर्च सेंटर का निदेशक नियुक्त।
  • डॉ. रविशंकर कुमार चौधरी — टीएनबी कॉलेज इतिहास विभागाध्यक्ष को यूडीजेएमसी समन्वयक की जिम्मेदारी।
  • डॉ. अमित कुमार अकेला — पीजी लॉ विभागाध्यक्ष को विवि का लोक सूचना पदाधिकारी (आरटीआई) बनाया गया।
  • डॉ. जन्मेजय कुमार सिंह — पीजी कॉमर्स विभाग से पेंशन नोडल अधिकारी नियुक्त।
  • डॉ. डीएन चौधरी — पीजी जूलॉजी विभाग से लाइब्रेरी साइंस विभाग के निदेशक
  • डॉ. विवेक कुमार सिंह — पीजी बॉटनी विभाग से रूसा एवं पीएम रूसा नोडल अधिकारी नियुक्त।
  • डॉ. जयनेन्द्र कुमार — टीएनबी कॉलेज से इस्टेट पदाधिकारी की जिम्मेदारी।

एक ही दायित्व का नियम लागू

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि अब किसी भी शिक्षक या अधिकारी के पास केवल एक अतिरिक्त प्रशासनिक दायित्व रहेगा। जो पद पहले वे संभाल रहे थे, उनसे वे स्वतः मुक्त माने जाएंगे। कुलसचिव ने कहा कि इन नियुक्तियों की रिपोर्ट राजभवन को भेज दी गई है और सभी शिक्षकों को पठन-पाठन के साथ सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन करना होगा।


 

 

  • Related Posts

    बिहार के VVIP के लिए नया ‘उड़नखटोला’: नीतीश सरकार किराए पर लेगी 7 सीटर हेलिकॉप्टर, 1 अप्रैल से शुरू होगी सेवा

    Share Add as a preferred…

    Continue reading