भागलपुर: सीटीएस मैदान में बाढ़ पीड़ितों से मिलीं जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव अपर्णा कुमारी

भागलपुर, 11 अगस्त — शहर के सीटीएस मैदान में ठहरे बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव अपर्णा कुमारी रविवार को पहुंचीं। उन्होंने कैंप में रह रहे प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लिया और उनकी समस्याएं सुनीं।

राहत कार्य में तेजी की मांग

अपर्णा कुमारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को जिला प्रशासन और सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जा रही है, लेकिन राहत कार्य में और तेजी लाने की आवश्यकता है। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि दवा, जानवरों के चारे, रहने-खाने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया जाए, ताकि किसी को भी परेशानी न हो।

हर संभव मदद का आश्वासन

अपर्णा कुमारी ने कहा—

“बाढ़ पीड़ितों की मदद में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। हर संभव संसाधन समय पर उपलब्ध कराए जाने चाहिए, ताकि लोग सुरक्षित और सम्मानजनक तरीके से इस आपदा से उबर सकें।”

उन्होंने यह भी कहा कि जदयू कार्यकर्ता लगातार राहत शिविरों और प्रभावित इलाकों में सक्रिय रहकर लोगों की मदद कर रहे हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    दिल्ली विधानसभा के बाहर लोकतंत्र सेनानियों का सांकेतिक उपवास, 10 हजार से अधिक हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन सरकार को सौंपा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर पुलिस का दोहरा संदेश: अनुशासनहीन जवान पर कार्रवाई, विश्व पर्यावरण दिवस पर 3000 पौधारोपण का अभियान

    Share Add as a preferred…