गंगा और कोशी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, कई इलाकों में स्थिति स्थिर, कुछ में बढ़त

भागलपुर, 11 अगस्त 2025 —जिले की प्रमुख नदियों का जलस्तर सोमवार को भी खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। भागलपुर, कहलगांव, सुल्तानगंज, इस्माइलपुर और राघोपुर में गंगा का जलस्तर खतरे के स्तर को पार कर चुका है। वहीं, कुर्सेला, कोशी (मदरौनी) और चोरहार में पानी की सतह लगातार बढ़ रही है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा और बढ़ गया है।

दैनिक जलस्तर रिपोर्ट के अनुसार, भागलपुर में जलस्तर 34.65 मीटर, कहलगांव में 32.82 मीटर और सुल्तानगंज में 35.62 मीटर दर्ज किया गया, जो सभी खतरे के स्तर से ऊपर है। राघोपुर में मामूली गिरावट के साथ जलस्तर 34.79 मीटर रहा, जबकि कुर्सेला में 31.53 मीटर, कोशी (मदरौनी) में 31.99 मीटर और चोरहार में 31.80 मीटर तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। तटवर्ती और निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को आवश्यक वस्तुओं का संग्रह करने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है।


 

  • Related Posts

    पटना के गांधी मैदान में ‘एग्रो बिहार 2026’ का मेगा क्लोजिंग! 35 हजार किसानों ने देखा ‘खेती का भविष्य’; करोड़ों के कृषि यंत्रों पर बरसी ₹1.85 करोड़ की सब्सिडी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह का भतीजा सुधीर सिंह गिरफ्तार! शराब के नशे में ‘बाहुबली’ धौंस दिखाना पड़ा भारी; पुलिस से बदतमीजी पर हुई बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading