भागलपुर — नवगछिया में सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने युवा जनसंवाद कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया। यह कार्यक्रम नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बिहार दौरे और चुनाव आयोग के खिलाफ चल रही मुहिम के समर्थन में आयोजित किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पप्पू यादव ने अपील की कि सभी अपने नेता के कार्यक्रम को हर हाल में सफल बनाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी और कहा कि लोकतंत्र की रक्षा, निष्पक्ष चुनाव और जनादेश के सम्मान के लिए सभी को एकजुट रहना होगा।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज यादव ने की और सांसद के निर्देशों के पालन का आश्वासन दिया। मौके पर कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


