BSSC की क्षेत्र सहायक परीक्षा सम्पन्न: 1220 अभ्यर्थी अनुपस्थित, कटऑफ घटने की उम्मीद

भागलपुर — बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) द्वारा आयोजित क्षेत्र सहायक की प्रारंभिक लिखित परीक्षा रविवार को जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में 3576 अभ्यर्थियों को बैठना था, लेकिन केवल 2356 उम्मीदवार ही पहुंचे। बाकी 1220 अभ्यर्थी नदारद रहे।


परीक्षा का माहौल

नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक, परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से गड़बड़ी की खबर नहीं आई। रिपोर्ट बीएसएससी सचिव और जिलाधिकारी को भेज दी गई है।


अभ्यर्थियों के रिएक्शन

  • सुमित कुमार (प्लस टू जिला स्कूल) — “रीजनिंग के सवाल थोड़े पेचीदा थे, कुछ तो उलझाने वाले थे।”
  • अनुराग कुमार“प्रश्न कठिन थे, लगता है कटऑफ कम रहेगा।”
  • प्रियांशी कुमारी (मोक्षदा बालिका इंटर स्कूल) — “बिहार से जुड़े सवाल आसान थे, कोई परेशानी नहीं हुई।”

 

  • ये भी पढ़े..

    वारसलीगंज के दो परिवारों के विवाद का सुखद समाधान, आपसी समझौते से लौटी सौहार्द की मिसाल

    Share Add as a preferred…

    CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में हवाई चप्पल पहनकर ड्यूटी करता दिखा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल; मिलर हाई स्कूल बनेगा मॉडल स्कूल

    Share Add as a preferred…