आर्मस्ट्रांग शूटिंग अकादमी का जलवा — 35वीं बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में जीते 24 पदक

भागलपुर, 10 अगस्त।भागलपुर का नाम एक बार फिर चमका है! 35वीं बिहार राज्य शूटिंग चैंपियनशिप 2025 में आर्मस्ट्रांग शूटिंग अकादमी के शूटरों ने ऐसा निशाना साधा कि पूरे राज्य में चर्चा हो गई। प्रतियोगिता के समापन पर अकादमी ने कुल 24 पदक झटक कर खेल जगत में अपनी दबंग मौजूदगी दर्ज करा दी।


समीर शुभम बने ‘मेडल मशीन’

इस प्रतियोगिता के असली सितारे रहे समीर शुभम, जिन्होंने अकेले 8 पदक जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया। उनके बाद कीनिशा सिंह ने 4 पदक, राज आर्यन ने 3 पदक, जबकि कौशिक सिंह और मो. जीशान ने 2-2 पदक अपने नाम किए।


हर शूटर ने छोड़ी अपनी छाप

एक-एक पदक जीतकर चमक बिखेरने वालों में सनी कुमार, ज्योति कुमारी, विशाखा पंडित, दक्षी जायसवाल और आदित्य लाल भास्कर शामिल हैं। इन सबके दम पर अकादमी की पदक गिनती 24 के सुनहरे आंकड़े पर पहुंची।


सफलता के पीछे मेहनत और मार्गदर्शन

अकादमी के सचिव लव प्रकाश शर्मा ने इस सफलता पर कहा —

“यह खिलाड़ियों की अथक मेहनत और प्रशिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का नतीजा है। हमें यकीन है कि हमारे शूटर आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बिहार का परचम लहराएंगे।”


भागलपुर का ‘निशानेबाजी केंद्र’

राजा एसएन रोड, के.के. नर्सिंग होम के पास स्थित आर्मस्ट्रांग शूटिंग अकादमी न सिर्फ खिलाड़ियों को प्रशिक्षित कर रही है, बल्कि युवा प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने के लिए तैयार भी कर रही है।


 

  • Related Posts

    ​T20 WC 2026: फाइनल में पहुंचा भारत! वानखेड़े के ‘महायुद्ध’ में इंग्लैंड चित; 254 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य ने तोड़ी अंग्रेजों की कमर

    Share Add as a preferred…

    Continue reading