भारतीय सेना के जवानों ने लद्दाख में पैंगोंग झील पर मनाया योग दिवस, देखें तस्वीरें

योग को बढ़ावा देने के लिए 21 जून को अंर्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। 9वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील में योग किया। वहीं, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भी राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली छावनी में योग किया।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आईएनएस विक्रांत पर किया योग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के साथ केरल के कोच्चि में आईएनएस विक्रांत पर योग किया। इस बीच, पीएम मोदी 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र नेतृत्व और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे।

9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीडियो संदेश के माध्यम से कहा, ‘शाम करीब साढ़े पांच बजे मैं योग कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा जो संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा है। भारत के आह्वान पर 180 से अधिक देशों का एक साथ आना ऐतिहासिक है। 2014 में जब योग दिवस का प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र महासभा में आया, तो रिकॉर्ड संख्या में देशों ने इसका समर्थन किया था।’

‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’

हर साल 21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। योग के जरिए जागरूकता, शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लाभों का उल्लेख किया जाता है।

बता दें कि 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की अवधारणा को पेश किया था। तभी से योग ने दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की। इस साल योग दिवस की थीम ‘वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग’ यानी ‘एक विश्व-एक परिवार’ के रूप में सभी के कल्याण के लिए योग है।

  • Related Posts

    भागलपुर में कुदरत का ‘कहर’! 20 मार्च के तूफान ने उजाड़े किसानों के सपने; रौशन सनगही ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार— “साहब, अब मुआवजे का ही सहारा”

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के खेतों…

    Continue reading
    भागलपुर के ‘लाल’ शहीद नीरज कुमार पंचतत्व में विलीन! सबौर की धरती पर उमड़ा जनसैलाब; तिरंगे में लिपटे वीर सपूत को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ के साथ अंतिम विदाई

    HIGHLIGHTS: मिर्जापुर गांव में ‘अमर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *