किशनगंज में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, 6.10 लाख रुपये कैश बरामद

किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में चल रहे अवैध मादक पदार्थों के धंधे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए किशनगंज पुलिस और SSB की संयुक्त टीम ने गुरुवार (07 अगस्त 2025) को गलगलिया थाना क्षेत्र से एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 144 ग्राम ब्राउन शुगर, ₹6,10,790 भारतीय मुद्रा, ₹40 नेपाली मुद्रा और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।

यह कार्रवाई किशनगंज पुलिस अधीक्षक को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना में बताया गया था कि गलगलिया थाना अंतर्गत ग्राम दरभंगिया टोला में मो. समसाद आलम और उसकी चचेरी बहन रोजी बेगम के घर में ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक के अनुश्रवण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 ठाकुरगंज के नेतृत्व में गलगलिया थाना पुलिस और SSB 41वीं वाहिनी बी कम्पनी की संयुक्त टीम बनाई गई।

टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की और मौके से मो. समसाद आलम (पिता – स्व. मो. मेहबूब, निवासी – दरभंगिया टोला, वार्ड नंबर-05, थाना – गलगलिया, जिला – किशनगंज, बिहार) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने ब्राउन शुगर के गोरखधंधे में शामिल होने की बात स्वीकार की।

पुलिस ने मौके से और अभियुक्त की निशानदेही पर निम्नलिखित सामान बरामद किए –

  • 144 ग्राम ब्राउन शुगर
  • ₹6,10,790 भारतीय मुद्रा
  • ₹40 नेपाली मुद्रा
  • 01 मोबाइल फोन

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ गलगलिया थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और कांड का अनुसंधान प्रगति पर है।

छापामारी टीम में शामिल अधिकारी एवं कर्मी:

  1. श्री मंगलेश कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2, ठाकुरगंज
  2. पु.नि. मो. मकसूद आलम अशरफी, थानाध्यक्ष, ठाकुरगंज थाना
  3. पु.अ.नि. राकेश कुमार, थानाध्यक्ष, गलगलिया थाना
  4. पु.अ.नि. वेद प्रकाश निषाद, गलगलिया थाना
  5. म.सि. रूबी कुमारी, गलगलिया थाना
  6. म.सि. किरण कुमारी, गलगलिया थाना
  7. SSB 41वीं वाहिनी के सशस्त्र बल

पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर कड़ी निगरानी के तहत की गई है और ऐसे ऑपरेशन आगे भी जारी रहेंगे।


 

 

  • Related Posts

    अमेरिकी टिप्पणी पर तेजस्वी यादव का हमला, कहा– भारत के फैसले किसी की अनुमति पर निर्भर नहीं होने चाहिए

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    अंग जनपद की कला का शंखनाद! भागलपुर में तीन दिवसीय ‘मंजूषा महोत्सव’ का शानदार आगाज; सैनडिस् मैदान में बिखरे सांस्कृतिक रंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading