बिहार में DSP पर गिरी गाज: स्पेशल विजिलेंस यूनिट का बड़ा एक्शन, 1.52 करोड़ की काली कमाई का खुलासा

पटना/जहानाबाद। शुक्रवार की सुबह बिहार पुलिस महकमे में भूचाल आ गया, जब स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की टीमों ने जहानाबाद के DSP संजीव कुमार के तीन ठिकानों पर एक साथ धावा बोल दिया। छापेमारी जहानाबाद, खगड़िया और पटना में चल रही है।

SVU के सूत्रों के अनुसार, DSP पर भ्रष्टाचार और अकूत काली कमाई का गंभीर आरोप है। जांच में सामने आया है कि उन्होंने अपनी सरकारी नौकरी के दौरान 1.52 करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध संपत्ति जमा कर रखी है।


सुबह-सुबह पहुंची SVU की टीमें

जानकारी के मुताबिक, जैसे ही कोर्ट से तलाशी का वारंट मिला, SVU की अलग-अलग टीमें तीन दिशाओं में रवाना हो गईं।

  • जहानाबाद स्थित सरकारी आवास
  • खगड़िया का पैतृक घर
  • पटना में आलीशान ठिकाना
    तीनों जगह एक साथ दबिश दी गई।

फाइलों में नहीं, जमीन पर काली कमाई

सूत्र बताते हैं कि DSP ने अपनी तैनाती के दौरान जमीन, मकान और नकदी के रूप में अवैध संपत्ति बनाई। मामले में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस पहले ही दर्ज हो चुका है। पुख्ता सबूत मिलने के बाद ही छापेमारी की हरी झंडी मिली।


महकमे में हलचल, DSP पर निगाहें

बिहार पुलिस महकमे में यह मामला चर्चा का केंद्र बन गया है। DSP संजीव कुमार के करीबी और जानने वाले हैरान हैं, जबकि SVU अधिकारी फिलहाल बरामद दस्तावेज और संपत्ति का ब्योरा खंगाल रहे हैं।


 

  • Related Posts

    बिहार में ‘किचन क्रांति’! अब घर बैठे मिलेगा पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन; सिलेंडर की झंझट खत्म, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया और अपने जिले की कंपनी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading