शहीद रामफल मंडल की 101वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई, युवाओं को दी गई देशभक्ति की प्रेरणा

भागलपुर, नाथनगर (8 अगस्त) —नाथनगर प्रखंड के बेलखुरिया पंचायत स्थित छावनियां गांव में आज शहीद रामफल मंडल की 101वीं जयंती बड़े सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला एथलेटिक एसोसिएशन के नेतृत्व में किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में जिला एथलेटिक एसोसिएशन भागलपुर के अध्यक्ष जेड हसन मौजूद रहे। ग्रामीणों ने उनका स्वागत फूल-मालाओं और बुके देकर किया। मंच पर उपाध्यक्ष शिशुपाल भारती, ग्राम पंचायत मुखिया बृजेश कुशवाहा, मुखिया भैरव जी, युवा नेता प्रदीप यादव, पवन यादव, शंकर सिंह, मुन्ना हाजी, रिंकू सरपंच और नसर आलम समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

अपने संबोधन में अध्यक्ष जेड हसन और उपाध्यक्ष शिशुपाल भारती ने कहा कि शहीद रामफल मंडल की जयंती मनाकर लोगों ने अपने पूर्वजों के बलिदान को याद किया है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शहीदों के जीवन से प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए समर्पित रहें

दोनों ने कहा कि जिस आज़ादी का हम आनंद ले रहे हैं, वह शहीदों के अदम्य साहस और बलिदान का परिणाम है। ऐसे वीर सपूतों की याद से ही समाज में देशभक्ति की भावना और मजबूत होती है।


 

  • ये भी पढ़े..

    राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास खाली करने का अंतिम नोटिस, 7 दिन की डेडलाइन तय

    Share Add as a preferred…

    NEET सॉल्वर गैंग का PMCH कनेक्शन फिर उजागर, मेडिकल छात्रों पर सवाल

    Share Add as a preferred…