पटना के खगौल में अपहरण कांड का खुलासा, तीन अपहरणकर्ता गिरफ्तार

पटना, 7 अगस्त 2025: खगौल थाना क्षेत्र में हुई अपहरण की एक गंभीर घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन करते हुए तीन नामजद अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में दल्लुचक और न्यू कॉलोनी खगौल के युवक शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, दिनांक 6 अगस्त 2025 को बादल कुमार, ग्राम कोथवां, थाना खगौल निवासी, ने खगौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, दल्लुचक चरघरवा मोड़ के पास उसके भाई विशाल कुमार के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी करने के उपरांत कुछ लोगों द्वारा उसका अपहरण कर लिया गया।

इस संबंध में खगौल थाना कांड संख्या 256/25, दिनांक 06.08.2025 को भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 126(2), 115(2), 109, 140(1), 61(1), 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. रौशन कुमार, पिता- उदय साह, साकिन- दल्लुचक, थाना खगौल, जिला पटना
  2. रोहित कुमार, पिता- मनोज पासवान उर्फ ललन पासवान, साकिन- न्यू कॉलोनी, थाना खगौल
  3. गोलू कुमार उर्फ बड़ा गेल दोनो, पिता- हरेन्द्र प्रसाद उर्फ राजेन्द्र प्रसाद, साकिन- दल्लुचक, थाना खगौल

छापामारी दल:

  • पु०अ०नि० विकास कुमार (अपर थानाध्यक्ष-सह-अनुसंधानकर्ता)
  • पु०अ०नि० संजीव कुमार
  • पु०अ०नि० अरविंद कुमार
  • पु०अ०नि० नीतिश कुमार
  • पु०अ०नि० सुनील कुमार
  • स०अ०नि० सविता कुमारी
  • सि०/4514 लालू कुमार

पुलिस ने बताया कि शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है और शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी न्यायिक प्रक्रिया के तहत पकड़ा जाएगा।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना में ‘जॉब माफिया’ का बड़ा खेल बेनकाब! बैंकिंग परीक्षा पास कराने और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 5 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…

    PMCH में स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का औचक निरीक्षण, नर्सिंग सेवा पर मिली शिकायत तो मौके पर लगाई फटकार

    Share Add as a preferred…