सामाजिक कार्यकर्ता दीपक भारती ने थामा जेडीयू का दामन, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलायी पार्टी की सदस्यता

पटना: सोमवार को JDU मुख्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने जेपी आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले एवं लोकशक्ति संगठन के संस्थापक सह राष्ट्रीय संचालक दीपक भारती को जनता दल यूनाइटेड की प्राथमिकता सदस्यता दिलाई। इस मौके पर बिहार सरकार में जल संसाधन सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा एवं पार्टी के विधान पार्षद सह मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह ‘‘गांधी जी’’ एवं प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह भी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि दीपक भारती सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कई वर्षों से क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए व्यापक बदलाव को भी क़रीब से महसूस किया है। यही मुख़्य कारण है कि आज उन्होंने जेडीयू का दामन थामकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में कार्य करने की इच्छा जतायी है। पार्टी में हम उनका हार्दिक स्वागत करते हैं और साथ ही भविष्य की ढेरों शुभकामनाएं भी देते हैं।

इस मौके पर दीपक भारती ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार में उनकी गहरी आस्था है और समाज के कमजोर वर्गों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों से वो बेहद प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि खासकर गरीबों, दलितों, पिछड़ों और अति पिछड़ों के लिए उनकी सरकार की तरफ से किए जा रहे काम से प्रभावित होकर वो जेडीयू की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

  • ये भी पढ़े..

    चतरा गार्ड हत्याकांड: रॉकी यादव और सरकारी बॉडीगार्ड हिरासत में, खैनी मांगने के विवाद से शुरू हुआ मामला

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *