नौकरी दिलाने के बहाने नेपाल की युवती से दो दिन तक बस में दुष्कर्म, चालक पर एफआईआर दर्ज

पटना, 7 अगस्त 2025 — राजधानी पटना में एक 25 वर्षीय नेपाली युवती के साथ दो दिनों तक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का आरोप निजी बस चालक पर लगा है, जो युवती को नौकरी दिलाने का झांसा देकर अपने साथ बस में ले गया और वहीं उसके साथ लगातार दो दिनों तक गलत हरकत करता रहा।

पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि घरेलू विवाद के चलते वह चार अगस्त की अहले सुबह सिलीगुड़ी से ट्रेन पकड़कर पटना जंक्शन पहुंची थी। यहां पर उसकी मुलाकात आरोपी बस चालक से हुई, जिसने बीएसएपी-1 क्षेत्र में स्थित एक निजी बस में उसे ठहराया और कहा कि वह उसे अच्छी नौकरी दिलवा देगा।

अकेलेपन का फायदा उठाकर की दरिंदगी

बस में ठहराने के नाम पर आरोपी ने लगातार दो दिनों तक उसका यौन शोषण किया। युवती के विरोध के बावजूद उसे धमकाकर चुप कराया गया। मानसिक और शारीरिक रूप से टूट चुकी पीड़िता किसी तरह बस से बाहर निकलने में सफल रही और एयरपोर्ट थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई।

पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। एयरपोर्ट थानेदार के अनुसार, “पीड़िता की मेडिकल जांच कराई जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।”

मानव तस्करी की आशंका भी

पुलिस सूत्रों की मानें तो यह मामला केवल दुष्कर्म का नहीं बल्कि मानव तस्करी से भी जुड़ा हो सकता है, क्योंकि आरोपी ने युवती को नौकरी के नाम पर फुसलाया और सुनसान बस में ठहराया। यह जांच का विषय है कि कहीं कोई गिरोह तो इसके पीछे सक्रिय नहीं है।

अकेली महिला यात्रियों के लिए चेतावनी

इस घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने यात्रियों, खासकर अकेली महिलाओं से अपील की है कि वे अनजान व्यक्तियों से सावधान रहें और जरूरत पड़ने पर स्थानीय थानों या हेल्पलाइन से सहायता लें।


 

  • ये भी पढ़े..

    प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत! दो बच्चियों के साथ महिला की मौत से गांव में मातम

    Share Add as a preferred…

    पटना में ‘जॉब माफिया’ का बड़ा खेल बेनकाब! बैंकिंग परीक्षा पास कराने और सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, 5 गिरफ्तार

    Share Add as a preferred…