“कंबलकांड” पर नगर आयुक्त शुभम कुमार का एक्शन मोड: अगस्त में ही खरीद का आदेश, पार्षदों को भी दी चेतावनी

भागलपुर। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक इस बार सर्द मौसम से पहले ही गरम हो गई। नगर आयुक्त शुभम कुमार ने बीते साल हुए “कंबल घोटाले” जैसी फजीहत को लेकर अधिकारियों को सीधे चेतावनी दी कि इस बार कंबल वितरण में जरा सी भी गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

नगर आयुक्त की सख्ती इस बार खुलकर सामने आई। उन्होंने साफ कहा कि सर्दी से पहले कंबल खरीद की प्रक्रिया अगस्त में ही पूरी कर ली जाएगी, ताकि न तो जरूरतमंद परेशान हों और न ही नगर निगम की साख पर बट्टा लगे।

पार्षदों को भी मिला सख्त संदेश

विगत वर्ष कई पार्षदों ने कंबल लेने से हाथ खड़े कर दिए थे। अब नगर आयुक्त ने उन सभी को बचे हुए कंबल सौंपने का फैसला लिया है, साथ ही स्पष्ट किया कि इस बार कोई बहाना नहीं चलेगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि हर वार्ड में समय पर और पारदर्शी तरीके से वितरण सुनिश्चित हो।


बैठक में लिए गए कुछ और ‘गरमागरम’ फैसले

  • मायागंज नाइट शेल्टर का नाम अब “कर्पूरी भवन” होगा, प्रस्ताव पास।
  • मलिन बस्ती योजना के लिए फंड स्वीकृति, जल्द काम शुरू होगा।
  • कुतुबगंज नाला के अधूरे पुलिया का निर्माण होगा पूरा।
  • तीन नए शौचालयों के निर्माण और संचालन का जिम्मा एनजीओ को सौंपा जाएगा।
  • हवाई अड्डा रोड पर वेंडिंग जोन, पार्किंग और ग्रीन ज़ोन की योजना को मंजूरी।
  • लब्बू पासी लेन, मायागंज आश्रम रोड सहित कई क्षेत्रों से अतिक्रमण हटेगा।
  • पार्षदों के बकाया वेतन भुगतान और मेयर-डिप्टी मेयर को वेतन देने का प्रस्ताव भी सर्वसम्मति से पास।

नगर आयुक्त शुभम कुमार का बड़ा बयान:

“पिछली बार कंबल वितरण को लेकर जो लापरवाही हुई, वो अब दोहराई नहीं जाएगी। हर जरूरतमंद तक समय से और गुणवत्ता वाला कंबल पहुंचे – यही हमारी प्राथमिकता है।”


 

  • Related Posts

    पावर स्टार पवन सिंह को भाजपा ने फिर दिया धोखा! राज्यसभा में नहीं मिला मौका, समर्थकों को तगड़ा झटका…

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की तबियत बिगड़ी, चिकित्सकों की निगरानी में भर्ती

    Share Add as a preferred…

    Continue reading