कटिहार: कोढ़ा थाना के दो दारोगा पर हिरासत में मारपीट का आरोप, एसपी ने दिए जांच के आदेश

कटिहार | 4 अगस्त 2025 — कोढ़ा थाना क्षेत्र के बसगढ़ा निवासी मिथुन कुमार के परिजनों ने थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि 29 जुलाई की रात को कोढ़ा थाना के दो दारोगा – विवेक एवं मन्नु ओझा समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने बिना सर्च वारंट घर में घुसकर मिथुन कुमार को गिरफ्तार किया और थाना ले जाकर गंभीर रूप से पीटा।

परिजनों का कहना है कि पुलिस हिरासत में मारपीट से मिथुन को गंभीर चोटें आईं, लेकिन इलाज कराने के बजाय उसे सीधे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बाद में जब जेल से इलाज के लिए मिथुन को सदर अस्पताल भेजा गया, तब मामला प्रकाश में आया।

बहन ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार

मिथुन कुमार की बहन नीतू कुमारी ने पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी को आवेदन देकर न्याय की मांग की है। आवेदन के साथ मिथुन की चोटिल अवस्था की तस्वीरें भी सौंपी गई हैं।

एसपी ने दिए जांच के निर्देश

पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर एसडीपीओ टू रंजन कुमार सिंह को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। एसपी ने कहा,

“आवेदिका के भाई को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उस समय वह स्वस्थ था। जेल में दाखिल होने के बाद जब उसे अस्पताल भेजा गया, तब परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषी पाए जाने पर संबंधित पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

जेल प्रशासन ने भी जताई चिंता

जेल अधीक्षक उदय कुमार ने जानकारी दी कि 30 जुलाई की देर शाम मिथुन कुमार को न्यायिक हिरासत में लाया गया था। 31 जुलाई की सुबह जब स्क्रीनिंग की गई, तो बंदी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए, जिसके बाद उसे तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जांच के बाद होगी कार्रवाई

वर्तमान में सदर एसडीपीओ स्तर से जांच चल रही है। मिथुन के परिजन पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जबकि प्रशासन ने निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *