कहलगांव: मध्य विद्यालय तेलोंधा में चोरी, कंप्यूटर-प्रिंटर सहित कई उपकरण गायब

कहलगांव, भागलपुर | 4 अगस्त 2025 — सनोखर थाना क्षेत्र के मध्य विद्यालय तेलोंधा में शनिवार की रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने विद्यालय के कार्यालय सहित दो कमरों का ताला तोड़कर कंप्यूटर, प्रिंटर, सीसीटीवी कैमरा, माउस और मोटर स्टार्टर समेत कई कीमती सामान चुरा लिए।

चोरी की जानकारी रविवार सुबह ग्रामीणों को हुई। इसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक लोमस कुमार सिंह को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचकर उन्होंने विद्यालय की स्थिति का जायजा लिया और सनोखर थाना में चोरी की लिखित सूचना दर्ज कराई

दस्तावेजों की भी की गई छानबीन

चोरों ने गोदरेज अलमारी का ताला तोड़कर महत्वपूर्ण दस्तावेजों व रजिस्टरों को भी अस्त-व्यस्त कर दिया। इससे प्रतीत होता है कि चोरी केवल उपकरणों तक सीमित नहीं थी, बल्कि दस्तावेजों की छानबीन की भी कोशिश की गई।

स्थानीय लोगों में नाराज़गी

विद्यालय में चोरी की घटना से ग्रामीणों और शिक्षा प्रेमियों में रोष है। लोगों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे और चोरी गए सामानों की बरामदगी सुनिश्चित करे।

थानाध्यक्ष रनतेज भारती ने बताया कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है और प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संदिग्धों की पहचान और चोरी गए सामानों की बरामदगी को लेकर प्रयास जारी हैं।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *