भागलपुर : सबौर स्थित ट्रिपल आईटी कॉलेज परिसर में गिरी आकाशीय बिजली, कोई हताहत नहीं

भागलपुर (4 अगस्त 2025):रविवार शाम तेज बारिश और गरज-चमक के बीच सबौर स्थित ट्रिपल आईटी इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में अचानक आकाशीय बिजली (ठनका) गिरने से हड़कंप मच गया। बिजली की चमक और आवाज इतनी तीव्र थी कि परिसर में मौजूद छात्र, कर्मचारी और अन्य लोग घबरा गए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ठनका गिरते ही कुछ क्षण के लिए पूरा परिसर रोशनी से चमक उठा। इसके बाद छात्रों में अफरातफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और न ही किसी प्रकार की भौतिक क्षति की सूचना है।

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से सभी आवश्यक एहतियात बरते जा रहे हैं। परिसर में मौजूद कर्मियों और छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।

कॉलेज के एक कर्मचारी ने जानकारी दी कि, “जैसे ही ठनका गिरा, तेज आवाज और चमक से लोग भयभीत हो गए। हालांकि तुरंत स्थिति नियंत्रण में आ गई और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।”

स्थानीय प्रशासन को सतर्कता बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक जिले में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश और बिजली कड़कने के समय खुले मैदान, ऊँचे स्थान या पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना साइंस कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, छात्रों ने सामने रखीं समस्याएं; अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    ‘पूरी दुनिया ने देखा मेरे बेटे के साथ क्या हुआ’, भरत भूषण तिवारी के पिता ने उठाए सवाल, न्यायिक जांच पर टिकी निगाहें

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *