4 अगस्त को रखा जाएगा सावन का अंतिम सोमवार व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

04 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि सुबह 11 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। फिर 4 अगस्त को पूरा दिन पूरी रात पार करके 5 अगस्त की सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही 4 अगस्त की सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा 4 अगस्त को सावन महीने का चौथा और अंतिम सोमवार भी है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

04 अगस्त 2025 का पंचांग

  • श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि- सुबह 11 बजकर 42 मिनट तक
  • दिन- सोमवार
  • इंद्र योग- 5 अगस्त की सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक
  • अनुराधा नक्षत्र- सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक
  • व्रत और त्योहार- सावन का अंतिम सोमवार व्रत
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 07:25 से सुबह 09:05 तक
  • मुंबई- सुबह 07:53 से सुबह 09:30 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 07:24 से सुबह 09:05 तक
  • लखनऊ- सुबह 07:12 से सुबह 08:52 तक
  • भोपाल- सुबह 07:30 से सुबह 09:09 तक
  • कोलकाता- सुबह 06:47 से सुबह 08:26 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 07:50 से सुबह 09:28 तक
  • चेन्नई- सुबह 07:25 से सुबह 09:05 तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय का समय- सुबह 05:43 बजे
  • सूर्यास्त का समय- शाम 07:10 बजे
  • ये भी पढ़े..

    गयाजी के गोलंबरों पर दिखेगी धार्मिक विरासत, विष्णुपद मंदिर और भगवान विष्णु के चरण चिन्ह से सजेगा शहर

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 28 जून 2026 का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *