पटना : डबल डेकर पुल को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहें, बिहार पुल निगम ने दी सफाई

पटना | 4 अगस्त 2025:सोशल मीडिया, विभिन्न समाचार चैनलों और X (पूर्व ट्विटर) पर पटना के डबल डेकर पुल को क्षतिग्रस्त बताया जा रहा है, जिसे लेकर बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लिमिटेड ने स्थिति स्पष्ट की है।


पुल निगम के प्रबंध निदेशक द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि—

“लगातार मूसलाधार बारिश के कारण पुल के Bituminous Wearing Course के एक छोटे से हिस्से में आंशिक स्लिपेज हुआ है। यह एक सतही परत है और पुल की संरचना पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।”

प्रबंध निदेशक ने बताया कि पुल पूरी तरह से सुरक्षित है और इस संबंध में किसी भी प्रकार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। संबंधित स्थान पर मरम्मत कार्य तेजी से जारी है और यातायात को लेकर कोई खतरा नहीं है।

पुल की स्थिति:

  • पुल की मुख्य संरचना पूरी तरह सुरक्षित
  • केवल ऊपरी डामर की परत (बिटुमिनस कोर्स) में हल्की समस्या
  • इंजीनियरों की निगरानी में मरम्मत का काम

अपील:

पुल निगम ने आमजन और मीडिया से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर विश्वास करें।


 

  • ये भी पढ़े..

    पंचायत विकास दिवस पर बरारी पंचायत में भव्य आयोजन, नुक्कड़ नाटक से दिया गया नशा मुक्ति का संदेश

    Share Add as a preferred…

    पंचायत विकास दिवस पर महिलाओं की भागीदारी को बताया विकास की आधारशिला, प्रभारी सचिव व डीएम ने जनसहभागिता पर दिया जोर

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *