
भागलपुर | 3 अगस्त 2025: भागलपुर के कचहरी चौक स्थित बोल बम सेवा शिविर में आज स्थानीय विधायक अजीत शर्मा ने काँवर यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा कर श्रद्धा और समर्पण का संदेश दिया। सेवा शिविर में विधायक ने फल, शरबत और पानी वितरित करते हुए काँवरियों का उत्साहवर्धन किया और “बोल बम” के जयघोष में भाग लिया।
इस सेवा कार्य में उनके साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता व सामाजिक प्रतिनिधि भी शामिल रहे। इस अवसर पर मौजूद प्रमुख लोगों में:
- नंद गोपाल (वार्ड-28 पार्षद प्रतिनिधि)
- इंजीनियर रवि कुमार (इंटक जिलाध्यक्ष)
- अभिषेक किशोर (सामाजिक कार्यकर्ता)
- आरती सिंह, खुशबू देवी, एकता कुमारी (महिला कांग्रेस नेत्रियाँ)
- अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक अजीत शर्मा ने कहा कि “काँवर यात्रा आस्था का उत्सव है और काँवरियों की सेवा करके हमें पुण्य और संतोष की अनुभूति होती है।” उन्होंने काँवरियों की सुरक्षा और सुविधा का भी आश्वासन दिया।


