श्रावण की अंतिम सोमवारी पर भागलपुर से बासुकीनाथ तक शिवभक्ति की गूंज, श्रद्धालुओं की सेवा में सैकड़ों शिविर, प्रशासन भी रहा अलर्ट

भागलपुर | अंतिम सोमवारी विशेष: श्रावण मास की अंतिम सोमवारी पर भागलपुर के गंगा घाटों से लेकर जगदीशपुर तक शिवभक्ति का महासैलाब उमड़ा। ‘हर हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से वातावरण शिवमय हो गया। हजारों की संख्या में कांवड़िए उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा बासुकीनाथ और अन्य प्रसिद्ध शिवधामों की ओर पैदल रवाना हुए।

श्रद्धालुओं की सेवा के लिए पूरे मार्ग में सैकड़ों शिविरों की व्यवस्था की गई थी, जहाँ फलाहार, शीतल जल, दवाइयाँ और आराम स्थल की सुविधा दी जा रही थी। प्रशासन ने भी सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण और मेडिकल इमरजेंसी के लिए व्यापक इंतजाम किए।

लोजपा (रामविलास) के प्रदेश सचिव विजय यादव और सतयुग के पूर्व नगर अध्यक्ष गुड्डू साईं समेत कई सामाजिक संगठन व संस्थाओं ने भी श्रद्धा से सेवा शिविर लगाए। यह दृश्य ना केवल आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सामूहिक सहयोग की मिसाल भी।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट सख्त: बेऊर में अतिक्रमण और जलजमाव मामले पर सरकार से मांगी रिपोर्ट, अधिकारियों की कार्यशैली पर उठाए सवाल

    Share Add as a preferred…

    15 रुपये बचाने की कीमत पड़ी भारी: बिना टिकट यात्रा ने पिता-पुत्र को दी ऐसी सीख, पूर्व रेलवे ने जारी किया बड़ा संदेश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *