फिजिकल रिलेशन से इनकार पर भतीजे ने चाची का अश्लील वीडियो किया वायरल,पूर्णिया का मामला

पूर्णिया | 30 जुलाई 2025: पूर्णिया जिले के जलालगढ़ थाना क्षेत्र से एक रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी ही चाची का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पीड़िता ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी भतीजे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक साल पहले शुरू हुआ संबंध

32 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि उसका पति दिव्यांग है और दिल्ली में दर्जी के पास काम करता है। एक साल पहले जब पति दिल्ली गया, तो घर की देखभाल की जिम्मेदारी भतीजे मोहम्मद इसराफुल को दी गई। इसी दौरान आरोपी ने महिला से नजदीकियां बढ़ाईं और उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया।

महिला का आरोप है कि —

“उसने कहा कि तुम्हारा पति दिव्यांग है, मैं उससे ज़्यादा तुम्हें प्यार करूंगा। उसी दौरान उसने शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। कई बार वीडियो कॉल पर बात करता था और गुप्त रूप से स्क्रीन रिकॉर्डिंग करता था।”

दूरी बनाने पर दी धमकी

पीड़िता के अनुसार, जून में बकरीद के मौके पर पति दिल्ली से घर लौटे तो उसने भतीजे से दूरी बना ली। इसके बाद आरोपी ने दोबारा संबंध बनाने का दबाव डाला और इनकार करने पर अश्लील वीडियो वायरल कर दिया।

“जब मैंने मना किया, तो उसने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर दिया। गांव में यह बात फैल गई और पंचायत भी हुई, लेकिन वह उसमें शामिल नहीं हुआ।”

पुलिस से शिकायत, आरोपी फरार

पीड़िता ने डाक के माध्यम से एसएसपी भागलपुर और हरिजन थाना को लिखित शिकायत भेजी है। मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि मुख्य आरोपी इसराफुल फरार है।

गांव वालों की प्रतिक्रिया

गांव के लोगों ने जब आरोपी की मां से बात की, तो उन्होंने कहा—

“मेरा बेटा जिसे चाहे उसे रखे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।”

इस संवेदनशील मामले को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों और पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और महिला को न्याय दिलाने की मांग की है।


 

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में बिल्डर की निर्मम हत्या का खुलासा, प्रेम संबंध, विवाद और फिर ऑफिस में गला रेतकर कत्ल

    Share Add as a preferred…

    पटना के गांधी मैदान स्थित होटल में पुलिस की बड़ी छापेमारी, 10 महिलाओं का रेस्क्यू, देह व्यापार की आशंका

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *