भागलपुर: बबरगंज में युवक की लाश मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले जख्म के निशान

भागलपुर | 29 जुलाई 2025: भागलपुर के बबरगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान छोटू कुरैशी के रूप में हुई है। शव हुसैनाबाद कोवाली मैदान के पास कूड़े के ढेर के समीप पड़ा मिला।

स्थानीय लोगों ने लाश देखे जाने की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बबरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है।

शरीर पर मिले हैं जख्म के निशान

पुलिस के अनुसार, युवक के शरीर पर घाव और चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या की गई है। हालांकि, मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

हर एंगल से की जा रही जांच

मौके पर पहुंचे सिटी डीएसपी-2 राकेश कुमार ने बताया कि, “शव की पहचान हो चुकी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।”

स्थानीय लोगों में दहशत और आक्रोश

घटना की खबर मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक छोटू कुरैशी रात में अक्सर इसी इलाके में घूमता था।

फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


 

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “राबड़ी आवास पर घमासान: ‘हर हाल में बंगला खाली होगा’, सम्राट के ऐलान के बीच कोर्ट जाने की तैयारी में RJD?”

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *