कश्मीर: ‘ऑपरेशन महादेव’ में तीन आतंकवादी ढेर, पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड सुलेमान भी मारा गया

श्रीनगर, 29 जुलाई | एजेंसी रिपोर्ट : कश्मीर घाटी में सोमवार को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। ‘ऑपरेशन महादेव’ के तहत दाचीगाम क्षेत्र के हरवान जंगलों में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया, जिनमें दो कुख्यात आतंकी सुलेमान उर्फ आसिफ और जिबरान भी शामिल हैं।

सैटेलाइट फोन से मिली थी सुराग

अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों को इलाके में एक सैटेलाइट फोन की सक्रियता का संकेत मिला था, जो पहलगाम हमले में इस्तेमाल फोन से मेल खा रहा था। इसी इनपुट के आधार पर सेना ने ज्वाइंट ऑपरेशन की योजना बनाई।

हरवान के जंगलों में चला अभियान

सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे, 24 राष्ट्रीय राइफल्स और 4 पैरा यूनिट की संयुक्त टीम ने श्रीनगर के हरवान के जंगलों में आतंकियों को घेर लिया। इसके बाद हुई मुठभेड़ में तीनों आतंकी मारे गए

बरामद हुआ भारी असलहा

मुठभेड़ स्थल से एक एम-4 कार्बाइन राइफल, दो एके-47, और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है। कश्मीर जोन के पुलिस महानिरीक्षक वीके बिर्दी ने पुष्टि की कि यह अभियान लंबा और रणनीतिक था।


मारे गए आतंकियों की पहचान

  1. सुलेमान उर्फ आसिफ
    • 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था।
    • इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें कई पर्यटक शामिल थे।
  2. जिबरान
    • वर्ष 2023 में सोनमर्ग की गगनगीर सुरंग परियोजना पर हुए हमले में शामिल था।
    • इस घटना में 7 लोगों की जान गई थी, जिनमें एक चिकित्सक भी थे।
  3. हमजा अफगानी
    • पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों से गहरे संबंध रखता था।
    • इसके नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस को सौंपे गए शव

तीनों आतंकियों के शवों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है और मामले की जांच चल रही है। सुरक्षाबलों का कहना है कि इस ऑपरेशन से घाटी में सक्रिय आतंकी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।


 

  • Related Posts

    आंध्र प्रदेश में ‘सफेद जहर’ का कहर! मिलावटी दूध पीने से 16 की मौत; किडनी फेल होने से मचा हड़कंप, लैब रिपोर्ट में ‘एथिलीन ग्लाइकॉल’ का खुलासा

    HIGHLIGHTS: पूर्वी गोदावरी जिले में…

    Continue reading
    नालंदा में 3 करोड़ की ‘महा-चोरी’ का पर्दाफाश! अस्थावां पुलिस की बड़ी कामयाबी; पूर्व मुखिया के घर से चोरी हुए गहनों के साथ 5 गिरफ्तार?

    HIGHLIGHTS: शेरपुर गांव में हुई…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *