भागलपुर | 27 जुलाई 2025: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार द्वारा जारी निर्देशों के आलोक में भागलपुर जिले के 17 बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) पर विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण 2025 के कार्य में लापरवाही, उदासीनता और आदेशों की अवहेलना के चलते अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 2 बीएलओ को चयनमुक्त, 1 पर एफआईआर, 10 को निलंबित, और 4 के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई है।
चयनमुक्त बीएलओ:
- अंजनी कुमारी – (154-पीरपैंती) निर्देशों की बार-बार अवहेलना के चलते।
- रेणु कुमारी – (157-सुलतानगंज) – प्रपत्र उठाव व पोर्टल पर अपलोड न करने के कारण।
एफआईआर दर्ज:
- नूतन कुमारी – (156-भागलपुर) – अनुमंडल पदाधिकारी, सदर द्वारा प्राथमिकी की संस्तुति।
निलंबित बीएलओ (क्रमांक 4 से 13 और 17):
- मणिकांत दास – (153-गोपालपुर, सिमरिया) – कार्य में रुचि नहीं ली, कॉल रिसीव नहीं किया।
- जितेंद्र कुमार – (156-भागलपुर, बरारी) – लापरवाही।
- बेबी भारती – (156-भागलपुर, खलीफाबाग) – घोर लापरवाही और उदासीनता।
- बीबी मेहरुख – (156-भागलपुर, मसकन) – घोर लापरवाही।
- संगीता कुमारी – (156-भागलपुर, तिलकामांझी) – कार्य में शिथिलता।
- निशा खातून – (156-भागलपुर, बरारी) – उदासीनता।
- खगेन्द्र कुमार – (153-गोपालपुर, वोड़वा) – घोर लापरवाही, फोन बंद।
- पूनम कुमारी – (156-भागलपुर, मंसूरगंज) – शिथिलता।
- प्रीति प्रिया – (156-भागलपुर, जिला स्कूल) – कार्य में लापरवाही।
- जजमेंट कुमार – (152-बिहपुर, अटगामा) – स्वेच्छाचारिता और कर्तव्यहीनता।
विभागीय कार्रवाई के अंतर्गत (क्रमांक 14 से 17):
- जूल्फीकार हैदर – (155-कहलगांव, महियामा) – मनमाना रवैया और उदासीनता।
- अखिलेश भारती – (153-गोपालपुर, विंदटोला) – कार्य में बाधा।
- रविशंकर – (153-गोपालपुर, राजपुर टोला) – कार्य में शिथिलता और लापरवाही।
- विजय कुमार – (153-गोपालपुर, नवटोलिया) – अमर्यादित व्यवहार और कर्तव्यहीनता।
प्रशासन का संदेश:
भागलपुर जिला निर्वाचन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि बीएलओ की उदासीनता से मतदाता सूची अद्यतन कार्य प्रभावित हो सकता है। ऐसे में इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह कार्रवाई अन्य बीएलओ के लिए भी चेतावनी स्वरूप है।


