भागलपुर : विक्रमशिला सेतु पर कार में लगी आग, बड़ा हादसा टला

भागलपुर, 27 जुलाई 2025: रविवार की शाम भागलपुर के विक्रमशिला सेतु पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब चलती कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, पूरी कार जलकर खाक हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही पुल पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। राहगीरों और वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। हादसे के कारण पुल पर लंबा जाम लग गया, जिसे हटाने में ट्रैफिक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी।

बताया गया कि पूर्णिया के निवासी धीरज अपने परिजनों के साथ सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम जल चढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान विक्रमशिला सेतु पार करते वक्त अचानक कार में धुआं निकलने लगा और फिर आग पकड़ ली। सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकल आए।

घटना की सूचना मिलते ही भागलपुर और नवगछिया की ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, जब तक फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

कांवर यात्रा के कारण पहले से ही भारी भीड़ और वाहनों का दवाब था। इस हादसे के बाद जाम की स्थिति और भी गंभीर हो गई। प्रशासन द्वारा बड़े वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया गया।

पुलिस ने विक्रमशिला सेतु और आस-पास के इलाकों में कुल 10 स्थानों पर जवानों की तैनाती की, ताकि यातायात को नियंत्रित किया जा सके। रविवार को आसपास के जिलों से लाखों कांवरिए भागलपुर होते हुए सुल्तानगंज जा रहे थे, जिससे पहले से ही दबाव बना हुआ था।

फिलहाल, आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ।


 

  • Related Posts

    भागलपुर-बेंगलुरु के यात्रियों की ‘लॉटरी’ लग गई! सप्ताह में 3 दिन दौड़ सकती है ‘अंग एक्सप्रेस’; DRM ने हेडक्वार्टर को भेजा बड़ा प्रस्ताव

    HIGHLIGHTS: सिल्क सिटी के मुसाफिरों…

    Continue reading
    पटना सिटी में ‘कसाई’ बना पति! मासूम बच्चों को कमरे में बंद कर पत्नी को चाकुओं से गोदा; बेड के नीचे छिपा दी लाश और हुआ फरार

    HIGHLIGHTS: आलमगंज में खौफनाक वारदात;…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *