फ्री बिजली के नाम पर साइबर ठगी का प्रयास, विभाग ने जारी की चेतावनी

अकबरनगर में सामने आया नया फ्रॉड तरीका, दिलीप झा नाम से आया कॉल

भागलपुर, 25 जुलाईबिजली फ्री देने के नाम पर साइबर ठगी का एक नया मामला भागलपुर के अकबरनगर क्षेत्र में सामने आया है। ठगों ने सरकार की कथित योजना का हवाला देकर लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है।

शक होने पर खुली पोल

स्थानीय निवासी ने बताया कि उसे दिलीप झा नामक व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को बिजली विभाग का कर्मी बताया और मुफ्त बिजली योजना से जोड़ने के लिए विवरण मांगा। व्यक्ति को कॉल पर संदेह हुआ तो उसने बिजली विभाग से संपर्क किया, जहां से पुष्टि हुई कि यह फर्जी कॉल है।

बिजली विभाग ने किया आगाह

बिजली विभाग के कनीय अभियंता मंजय कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी कॉल, व्हाट्सएप मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। विभाग की ओर से इस तरह की कोई योजना फिलहाल संचालित नहीं की जा रही है।

अकबरनगर क्षेत्र में बढ़ी सतर्कता

इस घटना के बाद अकबरनगर और आसपास के क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे किसी अनजान नंबर से आए कॉल में अपने आधार, बिजली उपभोक्ता संख्या या बैंक जानकारी साझा न करें।


 

  • ये भी पढ़े..

    पटना मेट्रो निर्माण ने पकड़ी रफ्तार, बेली रोड पर बढ़ेगी घेराबंदी; ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर मंथन

    Share Add as a preferred…

    प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी, ग्रामीणों ने पकड़कर मंदिर में कराई शादी; बेतिया की घटना चर्चा में

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *