अगस्त में भागलपुर आ सकती हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, टीएमबीयू में करेंगी तिलकामांझी की मूर्ति का अनावरण

विक्रमशिला पुरातात्विक स्थल का भी करेंगी भ्रमण, प्रशासन तैयारियों में जुटा

भागलपुर, 25 जुलाई 2025 — भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में भागलपुर दौरा प्रस्तावित है। वे तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) परिसर में तिलकामांझी की आदमकद पीतल प्रतिमा का अनावरण करेंगी। साथ ही वे कहलगांव स्थित विक्रमशिला महाविहार के पुरातात्विक खुदाई स्थल का भी भ्रमण करेंगी।

प्रशासन ने शुरू की तैयारियाँ

भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने बताया कि राष्ट्रपति के संभावित दौरे को लेकर पथ प्रमंडल, एनएच डिवीजन और ग्रामीण कार्य विभाग को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की सड़क मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर और मानक के अनुरूप पूरा करें।
राष्ट्रपति का दौरा भागलपुर शहरी क्षेत्र से लेकर कहलगांव के अंतीचक तक फैला रहेगा। ऐसे में सड़कें, सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

इतिहास से जुड़ा यह स्थल

विक्रमशिला विश्वविद्यालय का ऐतिहासिक महत्व काफी गहरा है। यह प्राचीन भारत के छह प्रमुख बौद्ध महाविहारों में से एक है, जिसकी स्थापना पाल वंश के राजा धर्मपाल ने की थी। राष्ट्रपति का यह दौरा स्थानीय सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को नया आयाम दे सकता है।

2017 में भी आया था राष्ट्रपति का काफिला

उल्लेखनीय है कि इससे पहले 2 अप्रैल 2017 को तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने भी विक्रमशिला स्थल का भ्रमण किया था। उस समय उनके साथ तत्कालीन राज्यपाल रामनाथ कोविंद भी उपस्थित थे, जो बाद में राष्ट्रपति बने।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *