अजगैबीनाथ धाम में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर जर्मन हैंगर रैन सेंटर डूबा, कांवरियों को हुई परेशानी

सुल्तानगंज | भागलपुर | 24 जुलाई 2025 — श्रावणी मेले के तैरहवें दिन अजगैबीनाथ धाम में गंगा के बढ़ते जलस्तर ने कांवरियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पर्यटन विभाग द्वारा बनाए गए जर्मन हैंगर रैन सेंटर में गंगा का पानी घुस गया, जिससे वह पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इसका असर हजारों कांवरियों पर पड़ा है, जिन्हें विश्राम करने में भारी परेशानी हो रही है।

बोल बम के जयघोष के साथ कांवरियों की रवानगी

गंगा स्नान और पूजा-पाठ के बाद हजारों कांवरिए ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए अजगैबीनाथ धाम से बाबा बैधनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हुए। कुछ कांवरिए पैदल मार्ग से, तो कुछ वाहनों के माध्यम से यात्रा पर निकले।

प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

जिला प्रशासन ने कांवरियों की सुरक्षा के लिए गंगा घाट से लेकर कच्ची कांवरिया पथ तक व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। नगर परिषद सुल्तानगंज की ओर से गंगा घाट पर नाव की व्यवस्था, घाटों की साफ-सफाई, और शहरभर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और बढ़ते जलस्तर को देखते हुए अधिकारियों की टीम लगातार निगरानी में जुटी है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।


 

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली, ऊर्जा मंत्री ने की विभागीय योजनाओं की व्यापक समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    बिहार में सड़क विकास को नई रफ्तार देने की तैयारी, 3000 किलोमीटर राजमार्ग और 40 से अधिक पुलों के मुद्रीकरण पर मंथन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *