नवगछिया में हाइवा ने टोटो को मारी टक्कर, घायल महिला सुशीला देवी की इलाज के दौरान मौत

भागलपुर | 24 जुलाई 2025 — नवगछिया में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक महिला की जान ले ली। 14 जुलाई को नवगछिया बस स्टैंड के समीप, एक अनियंत्रित हाइवा ने टोटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें नारायणपुर निवासी सुशीला देवी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

हादसे के वक्त सुशीला देवी दवाइयां लाने के लिए टोटो से जा रही थीं। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने उन्हें भागलपुर के मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां वे बीते कई दिनों से जीवन और मृत्यु के बीच जूझ रही थीं।

आज इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सड़क पर बेतरतीब ढंग से दौड़ते भारी वाहनों पर नियंत्रण लगाया जाए और दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।


 

  • ये भी पढ़े..

    सबौर के पीएम श्री इंटर गर्ल्स स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

    Share Add as a preferred…

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों का अधिकारियों ने लिया जायजा, विभिन्न स्थलों पर व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *