
संगठन में अस्वीकार्य भेदभाव का लगाया संकेत, जिलाध्यक्ष ने किया इंकार
भागलपुर, 24 जुलाई।भारतीय जनता पार्टी के ईश्वरनगर मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा पार्टी जिलाध्यक्ष को पत्र के माध्यम से सौंपा। पत्र में दीपक कुमार ने लिखा है कि वे अध्यक्ष पद पर कार्य के लिए उत्साहित थे, लेकिन संगठन के भीतर कुछ “अस्वीकार्य भेदभाव” के कारण अब वह जिम्मेदारी निभाने में असमर्थ हैं।
दीपक कुमार ने ‘Voice of Bihar’ से बातचीत में कहा,
“मैं यह अनुभव कर रहा था कि मैं जिला संगठन के लिए इस पद के योग्य नहीं रह गया हूं। मेरी कार्यशैली और संगठन की कार्यप्रणाली में तालमेल नहीं बन पा रहा था।”
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने इस्तीफे की पुष्टि करते हुए कहा कि दीपक कुमार ने पर्यावरण से जुड़ी किसी जिम्मेदारी की इच्छा जताते हुए इस्तीफा दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि
“यह इस्तीफा किसी असहमति या कलह के कारण नहीं दिया गया है। संगठन में कोई मतभेद नहीं है।”
फिलहाल नए मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर पार्टी स्तर पर मंथन जारी है।


